मढ़ौरा में लगी अटूट मानव श्रृंखला,शामिल लोगों ने कहा-सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता जरूरी

मढ़ौरा(सारण): जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह दहेज प्रथा उन्मूलन के पक्ष में बिहार में बनी मानव श्रृंखला के लिए मढ़ौरा में भी 32 किलोमीटर में अटूट मानव श्रृंखला बनायी गयी. जिसमें स्कूली बच्चों, जीविका दीदियों, प्रशासन के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक किया.

मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में मुख्य रूप से एस एच-73 पर धेनुकी सरकारी गाछी से-अमनौर पुल तक 12किलोमीटर, धेनुकी चौक से शिवगंज तक 10 किलोमीटर और रामपुर-सिसवा नहर के रास्ते प्रखंड क्षेत्र के सीमांत तक 10 किलोमीटर की दूरी में मानव श्रृंखला का अटूट निर्माण किया गया. जिसमें अनुमानित 70 हजार लोगों ने अपनी सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया.

मानव श्रृंखला निर्माण का निरीक्षण मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, स्थापना डीपीओ सुनील कुमार गुप्ता,मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश, मढ़ौरा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मढ़ौरा नगर कार्यपालक पदाधिकारी, मुकेश कुमार,बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारियों ने भी मार्गो का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था को देखा. वही चिकित्सा को लेकर विभाग के अधिकारियों ने एम्बुलेंस और जरूरी तैयारियों के साथ लगातार भ्रमण करते रहे. पुलिस प्रशासन ने भी मानव श्रृंखला को लेकर मुस्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा था.मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने भ्रमनशील रहते हुए सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.इस मौके पर मढ़ौरा के जदयू विधायक लालबाबू राय, भाजपा के नागेंद्र राय,अधिवक्त संजय सिंह,ब्रिज किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह,कामेश्वर सिंह, बलीराम सिंह ,अनिल ठाकुर, रामशंकर प्रसाद मिठू के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुये.