सारण :कटेयां में स्वच्छताग्राहीयों ने वार्ड सदस्यों को समझायी सीएलटीएस विधि

अमित कुमार
लहलादपुर(सारण):क्षेत्र के कटेयां पंचायत के मध्य विद्यालय तमनपुरा में रविवार को वार्ड सदस्यों और कटेयां पंचायत के स्वच्छताग्राहीयों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में कटेयां पंचायत को खुलें में शौचमुक्त करने को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान स्वच्छताग्राही अशरफ़ रजा खां और संजय कुमार ने वार्ड सदस्यों को सीएलटीएस(समुदाय अधारित सम्पूर्ण स्वच्छता)के संबंध में विस्तार से समझाया।मंटू यादव और मुकेश कुमार ने वार्ड सदस्यों को समझाया कि खुलें में शौच करने के कारण होने वाली बीमारियों के वजह से प्रत्येक वार्ड का प्रत्येक साल लगभग पचास-पचास लाख रूपया बिमारियों के इलाज में खर्च हो जाता है।इस मौके पर कटेयां पंचायत को खुलें में शौचमुक्त करने के लिए कार्य योजना बनाई गई।इसके तहत प्रत्येक वार्ड में वार्ड सदस्यों के सहयोग से ट्रिगरिंग के साथ मार्निग और ईवनिंग फलोआंप करने का निर्णय लिया गया।बैठक के उपरांत पंचायत को खुलें में शौचमुक्त करने को लेकर वार्ड सदस्यों को स्वच्छताग्राहीयों के द्वारा सपथ दिलाई गई।




Recent Comments