एसएसपी हरिद्वार की दमदार कार्यवाही,पूरी चौंकी लाइन हाजिर
सैय्यद असीम अजहर
हरिद्वार 15 अप्रैल – जनपद में खनन में संलिप्प्तता पाए जाने पर चौकी इंचार्ज फेरुपुर सब इंस्पेक्टर लखपत बुटोला, का0 विक्रम,का0 पंकज को किया निलंबित, एवं पूरी चौकी को लाइन हाजिर किया।
परसो एसएसपी कृष्णा कुमार वी क,के द्वारा चौकी फेरुपुर में एक जगह खनन की सूचना दी गयी जिस पर चौकी इंचार्ज द्वारा दो सिपाही भेजकर खनन करने वालो को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया, एसएसपी को बताया गया कि कोई खनन नहीं हो रहा है।
एसएसपी द्वारा पुनः 2-3 बज़े स्वयं छापा मारा तो खनन पुनः चल रहा था।
एसएसपी द्वारा चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाहियों को निलंबित किया गया एवं एक सब इंस्पेक्टर प्रशिक्षु, समेत 11 का0 और 2 महिला का0 (पूरी चौकी)को लाइन हाजिर किया गया।




Recent Comments