सारण :डोरीगंज मे चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार-
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
#दियरा इलाके से दो अपाची , एक पैशन प्रो एवं एक स्पेंलेडर बरामद -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””'”‘””””””””””””#
डोरीगंज-:
“”””””””””
डोरीगंज पुलिस ने दियरा इलाके मे बाइक चोर गिरोह के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है । जिसमे दियारा इलाके से चार चोरी की बाइक के साथ तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सुचना मिली की दियरा इलाके मे बाइक चोर गिरोह का रैकेट चल रहा है जिसके बाद शनिवार की देर रात एस आइ कपीलदेव राम , एएसआई संजीव कुमार एवं एस आई टी छपरा की टीम के साथ छापेमारी की गयी जिसमे बरहारा महाजी गाँव के राजेन्द्र राय के यहाँ से एक अपाची बाइक, ललन राय के घर से पैशन प्रो बाइक , राजेन्द्र राय के घर से एक अपाची बाइक , एवं चकिया निवासी राजेश राय उर्फ बुढ़ा राय के घर से एक स्पेलेंडर बाइक जिसपर पुलिस लिखा हुआ है बरामद किया गया एवं साथ ही बाइक चोर गिरोह के महाजी निवासी धर्मेन्द्र राय एवं मंगल राय और चकिया निवासी राजेश राय उर्फ बुढ़ा राय को पुलिस ने उनके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यो के विषय मे जानकारी प्राप्त की जा रही है जल्द ही इस धंधे से जुड़े सभी अपराधी कानून के गिरफ्त मे होगें।