
भेल्दी(सारण)।
अमनौर प्रखंड के कटसा के मुखिया राकेश कुमार गुप्ता द्वारा गुदरी बाजार कटसा में महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल द्वारा नि:शुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन कराया। जिसमें विभिन्न गांव से आए 195 मरीजों का डॉक्टरों के टीमों द्वारा में आंख जांच कर।दवा वितरण की गई।शिविर में 5 दर्जन मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद का लक्षण था। जिनका ऑपरेशन अस्पताल द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा। मौके पर मुखिया राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों का सहयोग करना चाहिए। महिलाएं और बुजुर्गों को आंखों में हो रही परेशानी को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आंखों का नियमित जांच करानी चाहिए। मौके पर मंतोष सिंह राजेश राय पिंटू राय गोपाल शाह अखिलेश्वर शाह अजीत गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments