सारण :तरैया में लहलहाती मक्के की फसल को असामाजिक तत्वों ने पहुंचायी नुकसान,किसान आर्थिक की क्षति से हुआ परेशान


#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:21अप्रैल 2018 :
दुश्मनी-द्वेष में मार-पीट व हाथापाई या लड़ाई-झगड़े की खबरे अब तक आप सुनते होंगे।लेकिन दुश्मनी -द्वेष में हरे फसल को रातों-रातों काट कर बर्बाद कर देने की खबरे आप बहुत कम सुने होंगे।एक ऐसा ही मामला भागवतपुर पंचायत के बेलहरी गाँव मे सामने आया है।जहाँ किसी अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा शुक्रवार की रात्री एक किसान की लहलहाती मक्के की फसल को काट-कर गिरा दिया है।जिससे किसान को लगभग 40 हजार रुपये की क्षति हुई है।पिड़ित किसान सुरेन्द्र राय ने बताया कि शुक्रवार की संध्या उसकी फसल ठीक था।जैसे ही शनिवार को सुबह खेत पहुँचा तो देखा कि दस कट्ठे में लगे सारे फसल को धारदार हथियार से काट कर गिरा दिया गया है।यह दृश्य देखकर किसान अपना माथा पिट रहा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव खेत मे पहुँचे और क्षतिग्रस्त फसल का निरीक्षण किया।तथा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष,सीओ,कृषि पदाधिकारी तरैया तथा एसडीओ मढ़ौरा को देकर पिड़ित किसान को सहायता राशि देने की मांग की है।




Recent Comments