दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मृतक बच्चों के स्वजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी तथा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि गंडामन त्रासदी देश की मध्याह्न भोजन योजना के इतिहास का सबसे काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। बता दें कि 16 जुलाई 2013 को नव सृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामण में बने जहरीला मध्याह्न भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई।