दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक-मलमालिया रोड पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में खड़ी स्कॉर्पियो से टकराने के बाद टोटो पलट गया। हादसे में टोटो का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो को भी मामूली नुकसान पहुंचा। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से टोटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।