
तरैया,(सारण)। तरैया थाने के थानाध्यक्ष धीरज कुमार बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ एक बेहतरीन मानवता का परिचय दिया। थानाध्यक्ष ने एक नाबालिग रेप पीड़िता को गंभीर हालत में रक्तदान कर उसकी जान बचाई हैं। पीड़िता की हालत अत्यधिक खून की कमी के कारण गंभीर हो गई थी। जानकारी के अनुसार नाबालिक पीड़िता की खून की कमी के कारण उपचार के दौरान उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई थी। चिकित्सकों ने उसे तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी। हालांकि, पीड़िता के परिजन समय पर रक्त की व्यवस्था करने में असमर्थ थे, जिससे उसकी जान को खतरा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बिना समय गंवाए स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनके इस कदम से पीड़िता को समय पर आवश्यक रक्त उपलब्ध होने से उसके उपचार में महत्वपूर्ण सुधार हुआ और उसकी जान बच गई। वहीं थानाध्यक्ष के इस सराहनीय कार्य की वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सारण पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और जनसेवा के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सारण पुलिस आमजन की सहायता और सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। थानाध्यक्ष के इस मानवीय कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।




Recent Comments