सारण/दरियापुर । सोनपुर अनुमंडल के कई प्रखंड के गांवों में रहने वाले परिवारों के बीच मास्क वितरण नहीं होने को लेकर यहां ग्रामीणों में व्यवस्था के प्रति आक्रोश है।भले ही मास्क का वितरण नहीं हुआ हो। किंतु यहां सोनपुर तथा दरियापुर प्रखंड के आंकडों में वितरण का ग्राफ तेजी से बढ रहा है।मास्क वितरण के प्रशासनिक दांवे की पोल वहां की जमीनी हकीकत खोल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मास्क देने की बात तो दूर कोई महामारी में हालचाल भी लेने नहीं आया।कोरोना संक्रमण के दौरान फेल होती प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढने लगा है।
एक परिवार को देना है छह मास्कः गांवों में पिछले बार की तुलना में इस बार कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या में काफी बढ़ोतरी आई है। दूसरी लहर में मृत्यु दर भी काफी बढ़ गई है ।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने मास्क वितरण का निर्देश जारी किया था। एक परिवार के बीच छह मा्स्क का वितरण करना है। किंतु ऐसा हो नहीं रहा है इसे लेकर ग्रामीणों में व्यवस्था के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। वहीं प्रशासन मास्क वितरण किए जाने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण वितरण के दांवे को गलत बताते हुए कहा कि अभी तक कई परिवार के बीच मास्क का वितरण नहीं हुआ है।




Recent Comments