छपरा 23 मई :जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विडियो कॉन्फ्रेसिंग कर बालू के अवैध कारेबार के विरूद्ध सारण जिला में चलाये जा रहे अभियान को और गति देने और सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सारण जिला के सभी तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारियों को माईनिंग अधिकारी की शक्ति प्रदान कर दी गयी है, जिससे ये सभी अधिकारी भी बालू के अवैध उत्खनन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दण्ड की राशि अधिरोपित कर सकेंगे, बालू को जब्त कर सकेंगे और संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा सकेंगे। पहले ये अधिकार केवल माईनिंग विभाग के अधिकारी को प्राप्त था परन्तु यह अधिकार अब जिलाधिकारी के स्तर से सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को दे दिया गया है, जिससे बालू के अवैध उत्खनन और भण्डारण के विरूद्ध कार्रवाई में तेजी आएगी। इसके साथ-साथ बालू के परिवहन पर लगातार निगरानी रखने के लिए सभी थानों को एलर्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि ओरवलोडिंग के विरूद्ध परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी को पहले से ही अधिकार प्राप्त है।जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चालक अगर चालान दिखाता है तो उस चालान की वैधता की भी जाँच की जाय। खनन विभाग के बेवसाइट पर कही से भी ऑन लाईन जाँच किया जा सकता है। ओरवलोडेड गाड़ी पकड़े जाने पर परिवहन विभाग और खनन विभाग दोनो चालान काटेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा कल रात्रि में बड़ा अभियान चलाकर पकड़े गये 140 ट्रकों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई की सराहना की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यालय स्तर से गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं डीजी बिहार के द्वारा बालू के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का सख्त निदेष प्राप्त है। जिलाधिकारी ने कहा कि पकड़े गए वाहनों का चालान मषीन से ऑन लाईन काटा जाय जिसे उन्हे भरना हीं होगा।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान लगातार चलेगा। कहाँ पर कैसे करना है इसकी पूर्व योजना बनायी जाय और किसी वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में ही छापेमारी की जाय। उन्होंने कहा कि जब अनुज्ञप्तिधारी कम्पनी उत्खनन का कार्य बंद कर दी है तो फिर उत्खनन कैसे हो रहा है। उन्होने कहा कि सोनपुर से लेकर मांझी थाना क्षेत्र तक कुल 20 बड़े घाट हैं जहाँ बालू का उत्खनन किया जाता है। इसमें अकेले सोनपुर थानान्तर्गत ही 10 घाट हैं। इन सभी घाटों पर विशेष चौकसी रखी जाय और संयुक्त अभियान चलाकर घाटों पाये जानेवाली मशीनों एवं समाग्रियों को जब्त कर लिया जाय। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यालय से बीएमपी की एक कम्पनी अतिरिक्त बल इस कार्य के लिए विशेष रूप् से उपलब्ध करयी गयी है, जिसका उपयोग किया जाय। उन्होने कहा कि बालू के भण्डारण की जाँच की जाय और अवैध पाये जाने पर जमीन मालिक के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।विडियो कॉन्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में उनके ओएसडी श्री रजनीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अरूण कुमार सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर श्री पुष्पेष कुमार एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला