समस्तीपुर :अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में लगाया गया जनता दरबार
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों प्रखंड वासी अपना-अपना फरियाद लेकर आए ।
इस जनता दरबार में जमीनी विवाद संबंधित मामले का निपटारा किया गया। कुछ लोगों का बिवाद सलट गया वही कुछ मामला ऐसा भी रहा जो लंबित रहा ,कुछ लोग जनता दरबार के निर्णय को स्वीकार किए वही कुछ लोग आगे बढ़ने की बात कही । इस संबंध में थानाध्यक्ष असगर इमाम ने बताएं कि इससे प्रखंड क्षेत्र में लोगों के साथ आपसी झगड़े कुछ हद तक कम होगी, लोग आपस में मिलकर रहेंगे क्षेत्र में शांति बनी रहेगी । क्षेत्र में आधा से ज्यादा बिवाद जमीन को लेकर होती है और अगर यह मामला यही सलट जाता है तो लोग आगे नहीं बढ़ेंगे अपना समय और पैसे दोनों का बचाव करेंगे।




Recent Comments