
जदयू प्रखंड अध्यक्ष हत्या कांड में 10 लोगो पर एफआईआर दर्ज,दो गिरफ्तार
तरैया(सारण)24.03.2019:
जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मो.मनौवर हुसैन हत्या कांड में 10 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गयी है।जदयू नेता के भाई छोटा माधोपुर निवासी मो. तसौवर हुसैन ने 10 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराया है।जिसमें सतार अंसारी और सतार अंसारी के छः पुत्र क्रमशः अख्तर हुसैन,अफजल हुसैन,आफताब अंसारी,अकबर अंसारी,सद्दाम अंसारी एवं आजाद अंसारी तथा जैनुदिन अंसारी के पुत्र मुख्तार अंसारी और हैदर अंसारी एवं मुख्तार अंसारी के पुत्र शमीम अंसारी को अभियुक्त बनाया गया है।जिसमे पुलिस ने सतार अंसारी को घटना के एक घण्टे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था तथा रविवार की सुबह मोख्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया दोनों को जेल भेज दिया गया है।
*ईधर गाँव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक हुए जदयू नेता,उधर अस्पताल में पुत्र की हालत नाजुक*
जदयू नेता मो.मनौवर के शव को सुपुर्दे खाक गाँव के ही कब्रिस्तान में किया गया।जिस अवसर पर अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता भी मौजूद रहे।उक्त मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा नेता संजय सिंह,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,अमरनाथ सिंह,माधोपुर सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, उपेंद्र सिंह,डुमरी मुखिया धनवीर कुमार सिंह विक्कू व अन्य मौजूद थे।महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी परिजनों से मिलकर सान्त्वना दिये।इधर जदयू नेता के शव को सुपुर्दे खाक किया जा रहा था।उधर उनके पुत्र बिट्टू उर्फ तारिक अनवर पटना अस्पताल में भिंडिलेटर पर है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।ज्ञातव्य हो कि घटना में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सहित उनके दो पुत्र बिट्टू और रिंकू राजा भी गंभीर रूप से घायल थे।जिसमें बिट्टू की हालत गंभीर है।
*उत्सव का रंग पड़ा फीका,जदयू नेता के भाई की बेटी की शादी 30 मार्च को होने वाली थी*
गाँव मे 25 मार्च को वृहद जलसा और 30 मार्च को मृतक जदयू नेता के भाई तसौवर हुसैन की पुत्री की शादी होने वाली थी।घर मे शादी की तैयारियां और गाँव मे जलसा का धूम चल रहा था।लेकिन घटना के बाद दोनों उत्सवों का रंग फिंका पड़ गया है।जलसा अब माधोपुर छोटा गाँव में नही होकर राजवाड़ा गाँव मे होगा।जबकि शादी में भी अब पहले जैसा उत्साह नही रहेगा।




Recent Comments