तरैया में देशी कट्टा भिड़ाकर अपाची गाड़ी और 15 हजार रुपये छीनने के मामले में छः अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

प्रखंड के डुमरी चवँर स्थित चोरवा बड़ के समीप अपराधियो ने देशी कट्टा का भय दिखाकर लौवा गांव निवासी चंदन कुमार यादव से अपाची गाड़ी और 15 हजार रुपये छीन लिया है।और फरार हो गए है।इस सम्बंध में पीड़ित चंदन कुमार यादव ने छः अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।पीड़ित का कहना है कि वह छपरा से तरैया बाजार होते हुए उक्त रास्ते से अपने गाँव जा रहा था।तभी एक उजले रंग के बुलेट पर सवार दो युवक,दूसरा ब्लू रंग के अपाची पर सवार दो युवक और तीसरा उजला अपाची पर सवार दो युवक सभी छः लोग तीन गाड़ी से मेरा ओवरटेक कर चोड़वा बड़ के समीप रोक दिया।एक व्यक्ति कनपट्टी पर देशी कट्टा भिड़ा दिया और दूसरा गर्दन पर चाकू सटाकर पॉकेट से मोबाइल,15 हजार रुपये और मेरी अपाची बाइक छीन कर तरैया की ओर फरार हो गये।