बहुआरापट्टी में लाभुकों के बीच निःशुल्क गैस कनेक्शन का हुआ वितरण

मढ़ौरा(सारण). प्रखंड के बहुआरापट्टी में मुखिया के आवास पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बीपीएल धारकों के बीच निःशुल्क गैस वितरण मुखिया मनोज कुमार सिंह के हाथों किया गया। इस दौरान क्षेत्र के महिलाओं के बीच मेसर्स भारत गैस ग्रामीण वितरक पिरौटा के द्वारा 17 लाभुकों के बीच गैस, रेगुलेटर, चूल्हा का वितरण किया गया। वितरण की दौरान मुखिया ने प्रधानमंत्री के इस योजना की तारीफ की। लाभुकों में रेहाना खातून, गिरजा देवी,गुड़िया कुमारी,सविता देवी,मजिदन खातून सहित अन्य महिलाएँ थी। वही वितरण के दौरान उपमुखिया परशुराम सिंह, सरपंच पूजा देवी सहित अन्य थे।




Recent Comments