सीवान :भाजयुमो की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान :
स्थानीय विधायक के आवास पर शुक्रवार को भाजयुमो नगर अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें
जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि पार्टी के विस्तार में युवा वर्ग का बहुत बड़ा हाथ है। विधायक व्यासदेव
प्रसाद ने कहा कि 18 से 25 वर्ष के युवकों को कमल क्लब से जोड़ना है। बैठक में संजय राजा को कमल क्लब का नगर संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर महामंत्री प्रदीप कुमार रोज, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, अजीत कमार, मीडिया प्रभारी यशवंत कलवार,
नगर महामंत्री अमित सिंह, वीरू सोनी, राजीव सोनी, गोविंद गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष नीरज पटेल, संजीव कुशवाहा, आशीष राज, वार्ड पार्षद रजनीश पटेल, अमर गुप्ता, पंकज वर्मा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments