पॉलिटेक्निक परीक्षा देने मढ़ौरा आयी किशोरी का हुआ अपहरण, प्राथमिकी दर्जमढ़ौरा ।स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने आयी पॉलिटेक्निक की एक छात्रा के अपहरण का एक मामला सामने आया है । घटना सोमवार का बताया जा रहा है छात्रा सोमवार को प्रथम पाली में परीक्षा देने के बाद परीक्षा कक्ष से बाहर निकली लेकिन उसके बाद उसका कही कोई ट्रेस परिजन को नही मिला है । इस बीच छात्रा ने परिजन के मोबाइल पर बात कर डरे सहमें शब्दो में अपनी हतदया का आशंका व्यक्त करते हुये खुद को बचा लेने की गुहाड़ लगायी है ।

घटना को लेकर छात्रा के बहनोई मनोपाली सहाजितपुर निवासी रमेश मांझी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी छोटी साली को शिक्षा दिलाने के लिये अपने साथ छपरा पूर्वी दहियावा क्वाटर लेकर रखा था । सोमवार को उसकी साली पॉलिटेक्निक परीक्षा देने के लिये सुबह आठ बजे निकली थी । वह पॉलिटेक्निक कॉलेज मढ़ौरा पहुची और प्रथम पाली की परीक्षा दी । परीक्षा के बाद वह वापस घर नही लौटी, उसका मोबाइल भी बंद मिलने लगा । मंगलवार को एक अन्य नम्बर से वह उसके मोबाइल पर फोन की । बह रोते हुये डर डर कर बोल रही थी । उसने कहा कि ये लोग उसे मार देगे आपलोग उसे बचा लिजीये । छात्रा के परिजन ने उसकी अपहरण कर लेने और अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस से त्वरित कारवाई की गुहार लगायी है ।