मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के मरहा गांव में हुई मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर सोमवार को मांझी थाना पुलिस द्वारा छपरा न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्तों द्वारा ससमय कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर इनके घरों पर कुर्की जब्ती की कारवाई भी की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए अनुसंधानकर्ता एसआई शिवनाथ राम ने बताया कि 5 मई 2021 में एक मारपीट का मामला मांझी थाना कांड संख्या 130 /21 अनुसूचित जाति जनजाति के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें मरहा निवासी राजबल्लभ बीन ,मैनेजर बीन, विशाल बीन, ओमप्रकाश बीन , किशोर बीन एवं सहाजित पुर निवासी सुमित बीन को अभियुक्त बनाया गया था। ये सभी नामजद उक्त मामले में फरार चल रहे हैं। वारंट के बाद भी हाजिर नहीं होने पर कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहार को उनके घर पर चिपका दिया गया ताकि वे हाजिर हो जाएं। इसके बाद भी हाजिर नहीं होने पर उनके घरों की कुर्की जब्ती की जाएगी।