परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान): जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज प्रथा व मध निषेध को लेकर 19 जनवरी को बनने वाला मानव श्रृंखला के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार प्रखंड के राजवंशी देवी हाइस्कूल के परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्धघाटन डीसीएलआर संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौंड,अंचल अधिकारी अनुज कुमार तथा बीजेपी नेता सह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी केके मिश्र, पीओ योगेंद्र सिंह, बीइओ राजकुमारी, एमओ संतोष सिन्हा, बीएओ रामानुजम, मुखिया मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, रामपुकार चौहान ,अनिल सिंह ,अमित पाण्डेय ,रामायण साह राजकुमार पासी, कलिंदर सिंह, हेडमास्टर कृष्ण कुमार सिंह,शाहिल इकबाल, राधे श्याम, अश्वनी कुमार, रामविलाश प्रसाद आदि मौजूद थे.