परवेज अख्तर (सीवान)
सीवान। मानव श्रृंखला के सफलता के लिए स्थानीय गांधी मैदान में सभी वरीय, कनीय कर्मियों के साथ पूर्वाभ्यास किया। सरकार प्रायोजित इस मानव श्रृंखला को सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम बताते हुए जिले वासियों से इतने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने को जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी 19 प्रखंडों से इस मानव श्रृंखला में लगभग साढे सात लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है । इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं मानव श्रृंखला को लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर 300 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियुक्ति की गई है इनके लिए जिला प्रशासन के लगभग तय करो कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला को लेकर सुबह 9:00 बजे से मानव श्रृंखला की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था को बंद रखा जाएगा । श्रृंखला की सफलता के लिए पार्किंग एवं ट्रैफिक की व्यवस्था के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा मध्य निषेध दहेज प्रथा बाल विवाह एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर निकाली जाने वाली है मानव श्रृंखला जिले में ऐतिहासिक होगी जिसमें जिले वासियों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए कार्यक्रम सामाजिक सरोकार का है गांधी मैदान में इसका पूर्वाभ्यास किया गया जहां मिले जाला पदाधिकारी के साथ साथ स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी उपस्थित थे।