
ग्रामीणों ने सुनी रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात
सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर 31 दिसंबर प्रखंड क्षेत्र के तिलक ताजपुर गांव के बूथ संख्या 108 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कोआहि मंडल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रेडियो पर सुना। इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष कामेश्वर राय, अरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। वही गिद्धा फुलवरिया शक्ति केंद्र पर मंडल मंत्री अजीत सिंह यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी गई। मौके पर राम सकल राय, सुबोध कुमार, शंकर राय, देवेंद्र राय, जगलाल महतो, रविंदर शाह, राम बाबू सहनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीणों ने सुनी रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात




Recent Comments