शव पहुँचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल।
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के बक़वा गांव निवासी एक मजदूर की हरियाणा के वल्लभगढ़ में दीवार गिरने के कारण उसके मलबे में दब जाने से मौत हो गयी ।मृत युवक नोहर राय का पुत्र भीष्म यादव बताया जाता है जो राजमिस्त्री का काम करता था ।परिजनों के अनुसार 23 जनवरी को काम के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिर जाने के कारण मलबे में दब जाने से उसकी मौत हो गयी ।सोमवार को मृत मजदूर का शव गांव में पहुँचते ही कोहराम मच गया।परिजनों के करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया ।मृत युवक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।




Recent Comments