गुठनी(सिवान)
गुठनी के भलुई गांव निवासी छट्ठू राम के पुत्र नंदू राम (48 वर्ष) का शव बहरीन से गुरुवार को घर आया। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और महिलाओं के विलाप से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। नंदू वर्षो से बहरीन देश के हित शहर के एक मैकेनिकल कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे जिनकी मौत हार्ट अटैक के बाद ईलाज के क्रम में गत 10 जनवरी को हो गया था। बहरीन की मास्क मैकेनिकल कंपनी ने अपने कर्मचारी नंदू के शव को उनके बेटे कृष्णा, भाई नंद राम व संबंधी दिनेश प्रसाद के साथ उचित प्रवंध कर भारत भेज दिया। राजनीतिक सामाजिक कार्यक्रताओं ने पहुच कर परिजनों को ढांढस दिलाया। जिलापार्षद समरजीत सिंह, उप प्रमुख रविन्द्र पासवान, पैक्स अध्यक्ष प्रवीण सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नंदू के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया।
बहरीन में बेटा और भाई भी रहते थे साथ
बहरीन के अकर शहर में मौत का शिकार नंदू वहां अपने बड़े बेटे कृष्णा (22 वर्ष) और भाई नंद राम के साथ रहते थे। नंदू पिछले 20 वर्षों से उसी कंपनी में काम करते थे तथा कई सबंधियो को भी नौकरी दिलवायी थी। उनके मौत के बाद बड़े बेटे कृष्णा पर परिवार की सारी जिम्मेवारी आ गयी है।




Recent Comments