मानव श्रृंखला की सफलता की तैयारी को लेकर परसा में बीडीओ ने कर्मियों के साथ किया बैठकपरसा(सारण)-आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय के सत्यग्रह केन्द्र में बीडीओ रजत किशोर सिंह ने नोडल पदाधिकारी शिक्षक विकास मित्र जीविका बीपीएम समेत सभी विभागों के कर्मियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया।बैठक में बीडीओ ने बताया की मानव श्रृंखला लिए 24 सेक्टर पदाधिकारी तथा 124 नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये जाने की बात कही। बैठक में बीडीओ ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक का भी भागीदारी आवश्यक है।उन्होंने विभिन्न रूट चार्टो की भी बात बताई। मानव श्रृंखला परसा हाई स्कूल से सोनहो अंजनी बाजार सोनहो से शोभेपुर तक मानव श्रृंखला बनानी है| इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार की कराया जा रहा है|उन्होंने विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया कि वे विद्यालयों में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां करा बच्चों को जागरूक करें| प्रभात फेरी निकाल गांव के लोगों को भी जागरूक करें| प्रखंड स्तर पर हर सप्ताह सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान निकाला जाएगा |उन्होंने बताया कि 30 किलोमीटर मानव श्रृंखला के लिए लगभग 30000 लोगों की सहभागिता होगी | मौके पर के आरपी संजू कुमारी सरोज जीविका दीदी बीपीएम पुष्यन्त पुष्कर वरीय शिक्षक उपेन्द्र कुमार संजीव कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे|