गोपालगंज:- नगर थाना के भितभेरवा गांव में चोरों ने बुधवार की रात घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर छह लाख की संपति उड़ा ली। गृह स्वामी को घटना की जानकारी तब हुई,जब सुबह घर का दरवाजा खुला देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार भितभेरवा गांव निवासी मदन मोहन प्रसाद विदेश में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी घर पर अकेले बच्चों के साथ रहती हैं। बीती रात वे अपने घर में सो रहीं थीं। उसी दौरान चोरों ने मेंन गेट का ताला तोड़ कर 15 हजार नगद, स्वर्णाभूषण, चांदी के गहने व दो मोबाइल की चोरी कर ली। नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई।