आर्केस्ट्रा के दौरान युवक को चाकू मार किया घायल

परवेज अख्तर/ सिवान,तरवारा (सिवान) : जी बी नगर थाना क्षेत्र के बलिया पट्टी गाव में गजरुबार की रात्रि आर्केस्ट्रा संचालनक दौरान गाव के ही मोहनलाल ठाकुर के पुत्र राजेश ठाकुर उर्फ़ मुँह टेढ़ा ने तबतोड़ चाकू से हमला करके अजय भगत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई।
बतादे की गुरुबार की रात्रि बलिया पट्टी गाव में विश्वामित्र ठाकुर के यहाँ छठियार के मौके पर आर्केस्ट्रा का संचालन हो रहा था जहाँ पर दोनों आर्केस्ट्रा देख रहे थे। आर्केस्ट्रा देखने के दौरान राजेश ठाकुर उर्फ़ मुँह टेढ़ा ने अजय भगत से एक सौ रूपये आर्केस्ट्रा के नर्तकियों को देने के लिए माँगा जब अजय भगत ने रूपये देने से मना कर दिया तो नाराज होकर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। जिससे गाव में अफरा तफरी मच गई। वही इस घटना की सुचना पर पहुची पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुचाया जहा से चिकित्सको ने गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरख पुर रेफर कर दिया जहाँ पर इलाज चल रहा है।वही इस घटना को अंजाम सेने के बाद राजेश ठाकुर उर्फ़ मुँह टेढ़ा फरार हो गया है। बताते चले की इस घटना को लेकर गाव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है ग्रामीणों में जिनती मुँह उतनी बाते हो रही है। ग्रामीणों का कहना है की दोनों हमेशा एक ही साथ रहते थे और जाते आते थे। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया की घायल के द्वरा कोई लिखित शिकायत या फर्द बयान नही आया है आने पर अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।
आर्केस्ट्रा संचालन पर रोक लगाना पुलिस के लिए है जिम्मेवारी
अगर समय रहते जिला पुलिस प्रसासन आर्केस्ट्रा संचालन पर रोक नही लगाई तो आने वाले दिनों में छोटी बड़ी घटनाओ को रोकना मुश्किल साबित होगी। बारात के दौरान आये दिनों हमेशा आर्केस्ट्रा संचालन के दौरान बाराती और सराती के बीच मारपीट की घटनाए होना आम बात हो गई है। यही नही आर्केस्ट्रा संचालन के दौरान संचालको के द्वारा नाबालिक लड़कियो को अश्लील गीतों पर अश्लील प्रदर्शन करवाया जाता है जिससे लोगो के बीच मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाए आम हो गैहै।
इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया की बरिय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आर्केस्ट्रा संचालको के बिरुद्ध छापेमारी करते हुए आवशयक क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।
—–




Recent Comments