महिला का फोटो किया वायरल
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : जीरादेई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का फोटो उसके भाई के मोबाइल पर भेजने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में युवती ने गुरुवार को महिला थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मैं अपने मायके में रह रही हूं तथा प्रसव के अंतिम माह से हूं। 5 अगस्त को 12.30 बजे दिन में गांव के ही मोबाइल दुकानदार विवेक गुप्ता के पास मोबाइल में गाना भरवाने के लिए गई तो उसने मेरा मोबाइल ले लिया और एक घंटा के बाद आकर ले जाने को कहा। एक घंटे बाद गई तथा उसे सौ रुपए देकर अपना मोबाइल लेकर घर वापस आ गई। अगले दिन 6 अगस्त को मेरा अश्लील फोटो व मेरे भाई के मोबाइल पर भेज दिया ।




Recent Comments