मांझी में शिक्षिका का असामयिक निधन, शोक
मांझी(सारण) शौच करने गयी शिक्षिका अचानक बेहोश होकर गिर गयी. शिक्षिका को परिजनों तथा स्थानीय लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डाक्टरों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया. मृत शिक्षिका गीता कुमारी उतक्रमित मघ्य विद्यालय रनपट्टी में कार्यरत थी. मृतिका के पति नागेंद्र सिंह झारखण्ड के निरसा कोइलरी में पदस्थापित है. मृतिका को दो पुत्र व तीन पुत्रियां है. बड़ी बेटी खुशबू की शादी हो चुकी है जबकि पूजा कुमारी,लीजा कुमारी व बेटा पीयूष कुमार तथा मोहित कुमार अविवाहित है. गीता कुमारी की वर्ष 2006 में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति हुई थी. घटना के बाद बेटे तथा बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है.