बांस लदी बैलगाड़ी से टकराया राहगीर, चिंताजनक हालत में छपरा रेफर

मांझी(सारण) मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग मांझी डाकघर के पास बांस लाद कर खड़ी बैल गाड़ी से टकरा कर चाचा भजीजा बुरी तरह घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुचे कृष्णा सिह पहलवान तथा ओम प्रकाश गुप्ता ने स्थानीय पुलिस से सहियोग से दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया. जहां डॉक्टरों में प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया. घायलों में मेहंदीगंज गांव निवासी पारस यादव का पुत्र राजदेव यादव तथा भतीजा मोहन कुमार बताया जाता है. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर स्थित एक निजी नर्सिगहोम से मरीज को खाना देकर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.




Recent Comments