दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज चनपटिया प्रखंड के बिजली समस्या को लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच के सदस्यों ने सम्बंधित विभाग कार्यालय में कनीय विद्युत अभियंता राजीव कुमार सिंह से मिलकर विभिन्न समस्याओं को रखा। प्रखंड के कई पंचायतों में लो – वोल्टेज, जर्जर ट्रांसफार्मर, तार ,अनियमित सप्लाई इत्यादि को लेकर एक ज्ञापन भी सदस्यों ने सौंपा। संयुक्त सचिव विशाल मिश्र ने कहा कि प्रखंड में सबसे अधिक समस्या लो वोल्टेज का है। जिसके निराकरण हेतु विभाग के कनीय अभियंता ने आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा है की 48 घंटे के अंदर घोघा पंचायत में ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जायेगा और अन्य जगहों पर भी जल्द व्यवस्था में सुधार होगा।