देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती आरएसके ग्लोबल स्कूल, सलखुआ में धूमधाम से मनाई गई
अमनौर/सारणः भारत के प्रथम राष्ट्रपति व देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती प्रखंड के आरएसके ग्लोबल स्कूल, सलखुआ के प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई. मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व स्कूली बच्चों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने गीत संगीत लोकगीत तथा वाद विवाद प्रतियोगिता प्रस्तुत कर लोगों को मनमुग्ध कर दिया. इस दौरान अतिथियों ने देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया. इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि रीता सिंह स्कूल के निदेशिका संगीता सिंह, पत्रकार कुलदीप महासेठ, पंकज मिश्रा, प्रभात सिंह,रोहित गुप्ता, रंजीत सिंह,राजीव सिंह, दिपक राज,प्रियंका पाठक, गुडिया शुक्ला,चिंता कुमारी, सुमित पाठक,राज कपूर आदि शिक्षक उपस्थित थे.