
मांझी(सारण)। स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नील कमल तथा सीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मतगणना का कार्य शांति-पूर्वक सम्पन्न हुआ। मतगणना केन्द्र के बाहर निकलते हीं ढ़ोल-नगाड़े के साथ जुटे बड़ी संख्या में समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-माला पहना कर बधाई दी।

एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी। वहीं हारे हुए प्रत्याशी व उनके समर्थक मायुस दिखे। शाम तक प्राप्त चुनाव परिणाम में इनायतपुर पैक्स अध्यक्ष पद से चिंता देवी, कौरु धौरु से पुनः बीरेंद्र सिंह गोबरही से पुनः दिलीप सिंह, घोरहट से नए प्रत्यासी राजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, चेंफुल से बीस वर्षीय अभिषेक सिंह, डुमरीे से पूर्व मुखिया महेश यादव के पुत्र मिंटू यादव, ताजपुर से वर्तमान मुखिया सुरेन्द्र सिंह, दाउदपुर से लगातार छठी बार विद्या शंकर सिंह तथा बंगरा से पूर्व मुखिया सीमा देवी विजयी घोषित की गई। समाचार भेजे जाने तक मतगणना जारी थी।






Recent Comments