दूसरी शादी की नीयत से विवाहिता को किया गायब

मांझी। दहेज की रकम नही मिलने पर ससुराल वालों द्वारा पति की दूसरी शादी कर देने को लेकर विवाहिता को गायब कर देने का एक मामला सामने आया है। इस सम्बंध में विवाहिता के भाई ने मांझी थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें पति, सास-ससुर समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पूरब टोला निवासी निरंजन महतो ने आवेदन में कहा है कि मेरी बहन आरती की शादी 2017 में सलेमपुर गांव निवासी ध्रुप महतो के पुत्र तपन महतो से हुई थी। शादी के बाद से हीं दहेज की 2 लाख रुपये की रकम नही मिलने पर ससुराल वालों ने मेरी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे लगातार दबाव दे रहे थे कि दहेज की रकम नही मिली तो तुम्हारी बहन को मार कर फेंक देंगे और तपन महतो की दूसरी शादी कर देंगे।इस बीच मेरी बहन ने फोन पर बताया कि वे लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं और मेरे पति की दूसरी शादी करने की फिराक मे हैं। उसके बाद पंचायत कर मामला को सलटाने को लेकर जब मैं अपने मुहल्ले के कुछ लोगों के साथ सलेमपुर पहुंचा तो बाहर से दरवाजा बंद था और लोग गायब थे। जब फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की तो सभी लोगों मोबाइल बंद बता रहा था। मुहल्ले के कुछ लोगों ने बताया है कि रात में हल्ला-गुल्ला और एक औरत के चीखने की आवाज आ रही थी। उसके कुछ देर बाद से ससुराल के सभी लोग गायब बताये जा रहे हैं। मेरी बहन का भी पता नही चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
[26/12, 5:34 pm] Manoj Singh H. T manjhi: मांझी। पूर्व मंत्री तथा महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे ने मांझी पूर्वी पंचायत तथा मांझी पश्चिमी पंचायत को जोड़कर मांझी नगर पंचायत बनाये जाने तथा कोपा को नगर पंचायत बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए सीएम नीतीश कुमार तथा नगर विकास मंत्री को बधाई दी है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए बिहार के विकास की दिशा में सार्थक प्रयास बताया है। श्री दुबे ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने इस आशय का प्रस्ताव बनवाकर सरकार के विचारार्थ भेजा था। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में मांझी के लिए स्वीकृत तमाम योजनाएं नीयत समय से पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि महाराजगंज के साथ साथ मांझी के विकास की दिशा में वे सतत प्रयासरत हैं तथा शीघ्र ही वे मांझी विधान सभा का भ्रमण भी करेंगे।