चन्र्दशेखर यादव
एकमा , सारण । एकमा पचरूखिया रोड कुछ इस कदर जर्जर तथा जगह जगह टूट फूट गया है कि महसूस ही नहीं हो पाता है कि रोड के बीच गड्ढढ़ा है अथवा गड्ढ़े के बीच रोड है । इसी एकमा पचरूखिया रोड पर है भटोली पुल । यह पुल टूट फूट कर धस गया है और पुल पर एक एक हाथ का होल बन गया है ।यह दोनों होल जानलेवा बनकर भयंकर दुर्घटना को ही आमंत्रित कर रहे हैं ।
एकमा स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर यह एकमा पचरूखिया सड़क गौसपुर ,देवकुली ,महुली रसुलपुर रोड़ में जाकर मिलती है।ग्रामीण सड़क होते हुए भी इस रोड़ पर एकमा बाजार प्राथमिक स्कूल , सेंट जोसेफ्स हाई स्कूल , पैकर्स दुकान व गोडाउन , टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल । इन स्कूलों की अपनी वाहन भी हैं । प्राथमिक एकमा बाजार स्कूल के ठीक सामने है भटोली पुल ।इस पुल पर दो खतरनाक एक एक हाथ का होल बना हुआ है ।स्कूल बसें कब इसमें फंस जायें,इसे बस में सवार विधार्थी तो जानते ही नहीं ।वाहनों के चालक इस बात को जानते हैं और पुल के दोनों होल से चक्का सावधानी से बचाते हनुमान चालीसा गुनगुनाते पार करते हैं । पचरूखिया, गौसपुर,जोगिया, रामपुर ,देवकुली ,महुई , लालपुर आदि गांवों के छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों के आवागमन का यही जर्जर सड़क एकमात्र साधन है,जो जगह जगह टूट फूट तो गया है, भाई स्कूल और पैक्स गोदाम के बीच सड़क पर भी डेढ़ हाथ का होल बना हुआ है,जो किसी बड़ी दुर्घटना को ही आमंत्रित कर रहा है । अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि देख कर भी अनदेखा किये हुए हैं ।