सारण :सदर प्रखण्ड के तीन अग्नि पीड़ितों को मिली सहायता राशी


डोरीगंज -:
“”””””””””
अगलगी के शिकार महराजगंज पंचायत के लाल बाज़ार निवासी सिर बहादुर मुसहर तथा महराजगंज गांव के मुनि लाल राम को सदर सीओ विजय कुमार सिंह के द्वारा बिहार आपदा प्रबंधन की ओर से शनिवार को प्रति परिवार 9800/ चेक के द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई
इस मौके पर सदर सीओ ने बताया कि दोनो लाभार्थी मजदूर परिवार के लोग है दो सप्ताह पूर्व अगलगी की एक घटना मे दोनो की झोपड़ियाँ जलकर राख हो गई थी जिन्हे बिहार आपदा प्रबंधन की ओर से सहायता राशि के रूप मे प्रति पीडित परिवार 9800/ रू0 चेक के द्वारा सहायता राशि प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश्वर चौधरी तथा अन्य मौजूद थे ।




Recent Comments