छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव के एक 15 वर्षीय युवक बाढ़ के पानी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई।मृत युवक रामलाल राय के पुत्र रत्नेश कुमार है।जो मध्य विद्यालय चंचलिया पूरब के आठवीं कक्षा में पढ़ता था।ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लड़को के साथ चंचलिया मस्जिद के पास पानी मे नहा रहा था उसी क्रम में डूब गया।जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पानी से निकालकर तरैया रेफरल अस्पताल में लाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।डूबने की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता के अस्पताल पहुँचते ही आक्रोशित लोगों ने यह कहते हुए मरना पीटना शुरू कर दिए कि मुखिया प्रतिनिधि के कारण ही बच्चा डूब कर मर गया।ग्रामीणों ने बताया कि रिंग बांध के स्लूईस गेट को मुखिया ने खोलवा दिया था।जिससे पानी बढ़ने से नहा रहा बच्चा डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।वही मौके पर पुलिस ने आक्रोशित लोगों के चंगुल से मुखिया प्रतिनिधि को छुड़ाया।वही घायल मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता का ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।मुखिया सिमा कुमारी गुप्ता ने बताया कि लगाया गया आरोप गलत है।स्लुईस गेट खोलना और बन्द करना प्रशासन का काम है