मांझी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद छठु गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि के शहादत दिवस को सरकारी स्तर पर नही मनाये जाने पर 5 जुलाई यानि रविवार को दाउदपुर स्मारक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिसमे समिति के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में विद्वान व समाजसेवी शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए समिति के सचिव सुमन गिरी ने बताया कि प्रति वर्ष अगस्त में स्थानीय समाज सेवियो के सहयोग से समिति द्वारा शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। इन शहीदों की शहादत को सरकारी स्तर पर मनाने की मांग कई बार सरकार, जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार पूर्व में आग्रह किया जा चुका है। वही स्मारक समिति के अध्यक्ष शारदानंद सिंह ने कहा कि शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में आमजन के अलावा सरकारी तंत्र की भी मुख्य जिमेदारी होनी चाहिए।