
पत्रकार से उलझना पड़ोसी को पड़ा महंगा, आरोपित तीन को पुलिस भेजा जेल
छपरा(सारण): पत्रकार से बदसलूकी करने वाले तीन पड़ोसियों को यूपी पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना कुछ इस प्रकार है। सिताब दियरा निवासी व पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय को पुरानी रंजिश के कारण पहले कहा सुनी फिर हाथा पाई कर दी। पीड़ित पत्रकार ने मामले की लिखित शिकायत बैरिया।बलिया। पुलिस से की। और पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में दलेल टोला निवासी जगन्नाथ यादव उर्फ पूड़ी यादव रामायण यादव तथा नन्हक यादव शामिल हैं। इससे बैरिया थाना पहुंचकर सारण एबीपीएसएस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पत्रकार विश्वनाथ तिवारी सुनील पाण्डेय सुधीर कुमार सिंह रोहित राज तथा स्थानीय सांसद प्रतिनिधि आजाद सिंह आदि ने पुलिस से त्वरित करवाई की मांग की थी।




Recent Comments