सारण एसपी ने खैरा व दरियापुर के थानाध्यक्ष को किया निलंबित
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
सारण एसपी हरकिशोर राय ने कर्तव्यहीनता के कारण जिले के दो थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। बुधवार की संध्या कर्तव्यहीनता के कारण एसपी ने खैरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार व दरियापुर थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय को निलंबित कर दिया।

बताया जाता है कि बीते 16 अगस्त को खैरा थानाक्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसके बाद फायरिंग की गई। इस कांड में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शिथिलता बरतते हुए प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब किया जिस कारण उन्हें निलंबित किया गया है जबकि दरियापुर थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय द्वारा समय पर कांडों का निष्पादन नही किये जाने के कारण निलंबन की गाज गिरी है।