छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 03137 कोलकाता-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 फरवरी से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को तथा 03138 आजमगढ़-कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 फरवरी, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जाने वाली गाड़ी की प्रेस विज्ञप्ति 03 फरवरी, 2021 को जारी की गयी थी, अपरिहार्य कारणों से इस गाड़ी के कुछ स्टेशनों के संचलन समय में संशोधन किया गया है। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

  • 03137 कोलकाता-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 फरवरी से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को संशोधित समयानुसार कोलकाता से 11.25 बजे प्रस्थान कर बैरकपुर से 11.53 बजे, नैहाटी से 12.20 बजे, बण्डेल से 12.50 बजे, बर्द्धमान से 14.00 बजे, दुर्गापुर से 14.55 बजे, आसनसोल से 16.15 बजे, चितरंजन से 16.39 बजे, मधुपुर से 17.19 बजे, जसीडीह से 17.46 बजे, झाझा से 19.00 बजे, क्यिूल से 19.37 बजे, बरौनी जं. से 21.35 बजे,शाहपुर पटोरी से 22.37 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.15 बजे, छपरा से 02.10 बजे, बलिया से 03.20 बजे, रसड़ा से 03.58 बजे, मऊ से 04.45 बजे तथा मोहम्मदाबाद से 05.18 बजे छूटकर आजमगढ़ से 06.00 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 03138 आजमगढ़-कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 फरवरी, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को संशोधित समयानुसार आजमगढ़ से 08.00 बजे प्रस्थान कर मोहम्मदाबाद से 08.19 बजे, मऊ से 08.50 बजे, रसड़ा से 09.28 बजे, बलिया से 10.15 बजे, छपरा से 11.40 बजे, हाजीपुर से 13.10 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.25 बजे, बरौनी से 17.00 बजे, कियूल से 18.30 बजे, झाझा से 19.35 बजे, जसीडीह से 20.12 बजे, मधुपुर से 20.42 बजे, चितरंजन से 21.22 बजे, आसनसोल 22.50 बजे, दुर्गापुर से 23.23 बजे, दूसरे दिन बर्द्धमान से 01.04 बजे, बण्डेल से 02.13 बजे, नैहाटी से 02.38 बजे तथा बैरकपुर से 02.55 बजे छूटकर कोलकाता 03.50 बजे पहुँचेगी। इस गाडी की संरचना में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।इसकी जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।