श्री राम जन्मोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान। राजेंद्र पथ स्थित भृगुनाथ भवन में श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के संस्थापक सदस्य कौशलेंद्र प्रताप शाही उर्फ बबुआ जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।शोक सभा का संचालन समिति के सचिव मुकेश कुमार ने किया अध्यक्षता सुनील दत्त शुक्ला ने की। श्री शुक्ल ने कहा कि बुआ जी के संपूर्ण जीवन धार्मिक अनुष्ठान के लिए समर्पित रहा इस अवसर पर राजेंद्र कुमार ने कहा कि बबुआ जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था विद्वान एवं धर्म-कर्म के प्रतिमूर्ति थे प्रोफ़ेसर मनोरंजन प्रसाद ने कहा कि बबुआ जी की समाज को मुख्यधारा में लाने वाले समाजसेवी वह जन जन के प्रिय थे। इस अवसर पर भगवान सिंह प्रोफेसर रविंद्र नाथ पाठक शिवनाथ सिंह अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप अधिवक्ता कोषाध्यक्ष बबलू सरैया राजीव रंजन राजू देवेंद्र गुप्ता विवेक लाल मनीष कुमार राकेश कुमार अनिल कुमार दीपक कुमार प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।