✍️परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान)
गुरुवार को गुठनी के चिताखाल स्थित बाबा वाल नाथ ऊँचद्यालय सह इण्टर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाल कर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े हीं धूम धाम से मनाई।इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के नाम सहित राष्ट्रीय एकता दिवस अंकित बैनर हाथ में लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया।उस समय शिक्षकों और छात्रों में राष्ट्र प्रेम और अपने आदर्श लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति गहरा प्रेम का प्रदर्शन देखते हीं बनता था।मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महन्थ प्रसाद, शिक्षक ब्रजेश कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, विद्याकर श्रीवास्तव, प्रियंका तिवारी, किरण देवी तथा ओमप्रकाश तिवारी के साथ छात्र एवं छात्राएं कमल कुमार शर्मा, पिंटू कुमार गौंड, सोनी कुमारी, रागनी कुमारी, पिंकी कुमारी, रोली कुमारी और उपल कुमारी के साथ बहुत से छात्र छात्राएं मौजूद थे।




Recent Comments