
मांझी। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल खां कादरी ने क्षेत्र में ईमानदार व स्वच्छ छवि व कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए मांझी के बदरे मुनीर खां को अल्प संख्यक मोर्चा बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी जबकि चन्दु खां को सारण जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जारी पत्र में उम्मीद की गई है कि इनसे पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं कई लोगों बदरे मुनीर व चन्दु खां को बधाई दी है। जिनमें भाजपा नेता हेम नारायण सिंह, मनोज कुमार प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह व धर्मेन्द्र सिंह समाज, साहेब रजा, महफूज खां, मंटू सिंह, शमीर अंसारी आदि शामिल हैं।




Recent Comments