महिला दिवस पर विशेष : संघर्ष के बदौलत अर्श से फर्श पर पहुंची भोजपुरी अल्बम गायिका राज नंदनी उर्फ़ चंदा शर्मा ने पेश की मिशाल

ロ दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण) : अगर इंसान ठान ले कि उसे जीवन में कामयाबी हासिल करनी है तो वह एक न एक दिन अपने संघर्ष के बदौलत सफलता हासिल कर ही लेता है।सफलता में गरीबी आर नही आती है।जिसका मिशाल पेश कि है ,सरल स्वभाव के भोजपुरी अल्बम गायिका राज नंदनी उर्फ़ चंदा शर्मा ने।आर्श से फर्श तक पहुँचने के लिए गायिका ने जीवन में कड़े संघर्षो के बाद भोजपुरी संगीत गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं।बिहार के छपरा जिले के दहियावा टोला स्तिथ पंकज सिनेमा रोड निवासी शैलेन्द्र शर्मा की पुत्री चंदा शर्मा ने माता बिद्यावती देबी के संरक्षण में सरकारी बिद्यालय से प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत यूपी के इलाहाबाद से संगीत से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण कर भोजपुरी जगत में परचरम लहराई है।संगीत के क्षेत्र में आशा-निराशा के बीच गायिका के क्षेत्र में सारण जिले समेत कई जिले राज्य से प्रशास्त्री पत्र प्राप्त करने के उपरांत बिदेश नेपाल में भी अपनी गायिका में नाम रौशन कर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त की है।गत चार बर्षो से संगीत की दुनिया में कदम रखी चंदा शर्मा ने दर्जनों एलबम बनाई।जो समाज में काफी सराहा गया।सफलता में पिता माता भाई समेत मनोज कु राय का उत्साहवर्धन योगदान रहा है।वर्ष 2015 से भोजपुरी संगीत में धमाकेदार पदार्पण किया।चंदा शर्मा द्वारा भोजपुरी में देवी गीत पूर्वी आरती निर्गुण आदि के दर्जनों कैसेट के माध्यम बेहतर प्रदर्शन की है।
देश और देवी भक्ति के एलबम से बनाई पहचान

छात्र जीवन से संगीत की सुरीली आवाज से विद्यालय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम से धीरे धीरे भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली चंदा शर्मा ने बाबा दिही ध्यान सीमा पर लारेले जवान कारगिल मे चिर दिए सीना कान्हा के दीवानी जय महाकाल हमहू करब छठ बहँगी लचकत जाए अवतारी छठी माईया टेम्पु से थावे चली अम्मा जी डीईनीया आदि एलबम में प्रस्तुत संगीत से चंदा शर्मा ने श्रोताओ अपार सहयोग मिला और भोजपुरी संगीत में पहचान बनाई।
कई राज्यो समेत नेपाल में बेहतर संगीत प्रस्तुति के लिए हुई है सम्मानित
भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में पढ़ाई के समय से ही बेहतर प्रदर्शन के बदौलत चंदा शर्मा ने सारण जिला समेत कई जिले एव राज्यो में सम्मानित होने और प्रशास्त्री पत्र प्राप्त करने का गौरव प्राप्त की है।बर्ष 2011 में भिखारी ठाकुर सम्मान समारोह में एसडीओ विनय कुमार बर्ष 2015 में स्व भिखारी ठाकुर स्मृति कार्यक्रम में डीएम द्वारा सीवान में आयोजित स्व भिखारी स्मृति कार्यक्रम पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद प्राचीन कला केंद्र एस्कॉट गाईड बिहार सरकार इफटा छपरा कार्यक्रम में में बेहतर प्रस्तुति से सम्मानित कर प्रशास्त्री पत्र प्राप्त की है।
भोजपुरी गायिका को देश सेवा करने की है भावना
भोजपुरी गायिका चंदा शर्मा संगीत की दुनिया में अच्छे प्रदर्शन कर चैनल या रेडियो कार्यक्रम की कलाकार के रूप में शामिल होकर देश की सेवा करने की जूनून है।चंदा शर्मा कहती है कि सरकार के कला संस्कृति बिभाग या जनप्रतिनिधि से सहयोग के लिए अपील किया जायेगा।यदि सरकारी स्तर से सुबिधा मिलेगी तो जल्द ही देश की सेवा करने की भवना पूर्व होगी।सफलता के लिए लगातार प्रयास जारी है।