मांझी(सारण) :प्रखंड के रणपट्टी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बीईओ विभा रानी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई है। जब रजिस्टर चेक किया गया तो उपस्थिति से ज्यादा बच्चों की हाजिरी बनाने मामला सामने आया। वहीं मेनू के अनुसार एमडीएन नहीं बना था। बीईओ द्वारा मांगे गए कई जरूरी कागजात स्कूल के प्रभारी शिक्षक उपलब्ध कराने में असमर्थ दिखे। इस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी ने कड़ा रुख दिखाते हुए अनियमितता को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रभारी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जवाब नही मिलने पर न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।