10 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं पीएम मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम
#रिपोर्ट / सन्नी भगत

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बार फिर बिहार आ रहे हैं।
वह महात्मा गांधी की धरती चम्पारण जाएंगे। मोतिहारी में प्रधानमंत्री स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर से मोतिहारी जायेंगे। सुबह दस बजे वो पटना एयरपोर्ट पर एयर फोर्स के स्पेशल विमान से पहुंचेंगे। फिर पटना से मोतिहारी के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार से है-
तकरीबन 4 घंटे के लिए आयेंगे पीएम मोदी।
3 घंटे मोतिहारी के गांधी मैदान में रहेंगे।
सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुचेंगे पीएम।
वायू सेना के विशेष विमान से आएंगे।
सेना के हेलीकॉप्टर से मोतिहारी के लिए होंगे रवाना।
10 बजकर 50 मिनट पर मोतिहारी के गांधी मैदान पहुचेंगे।
11 बजे स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
1.15 बजे मोतिहारी से पटना के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान।




Recent Comments