
डकैतों ने घर में सो रहे युवकों को बंधक बना की लूटपाट, फिर हवाई फायरिंग कर चलते बने

मांझी (सारण) थाना क्षेत्र के गुरदाहा गांव के निवासी फैयाज अहमद के घर पर आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने बीती रात धावा बोल लूटपाट की। जिसमें घर में सो रहे दों रिश्तेदार युवकों को पहले घर में बंद कर बंधक बनाया । फिर लूटपाट कर हवाई फायरिंग कर चलते बने।

घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी सिवान में नौकरी कर रहे फैयाज अहमद शुक्रवार अहले सुबह घर पहुंचे। वहीं सदर डीएसपी अजय कुमार औऱ थाना प्रभारी नीरज मिश्रा भी घटना स्थल का मुआयना किया। जहां पर एक जिंदा कारतूस भी पुलिस को मिली। बताया जा रहा हैं कि बगल में एक समारोह में आर्केस्ट्रा हो रहा था। जिससे लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली औऱ डकैत भी आराम से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला लूटपाट कर फ़रार हो गये।




Recent Comments