इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के श्यामपुर गांव में 45 वर्षीय महिला यसोदा देवी पति मालदेव महतो की शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। गांव में अटकलों का बजर गर्म है ।हर कोई अपने हिसाब से हत्या का कारण तलाश रहा है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज चुकी है ।मृतक की परिजनों ने बताया कि मृतिका शनिवार देर रात से ही घर से गायब थी। जब आधी रात तक यशोदा घर में नही दिखी तो परिजन खोजने निकलें ।हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली और परिवार के लोग वापस घर लौट आए। सुबह होते ही गांव के ही कुछ लोग जब शौच करने जंगल की ओर गए तो श्यामपुर-गम्हरिया बांध के किनारे यसोदा देवी की लाश देखी और उनके घरवालों को खबर किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि यसोदा देवी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है।इस घटना से ग्रामीण भौचक है ।थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया हत्या का प्रतीत होता है।इसकी जांच कर उचीत कार्यवायी की जाएगी ।