इसुआपुर(सारण)। प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना तथा मुख्यमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत सड़कों पर लगाये गए बोर्ड को चुराकर उखाड़ते हुये चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया ।चोरों द्वारा अन्य गांव से उखाड़कर महिंद्रा पिकअप पर लादकर लाये गये अन्य दो बोर्ड को भी चालक सहित पिकअप भान को भी पुलिस को सौपा. घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ लोग संढवारा गांव में सड़क का बोर्ड उखाड़ रहे थे ।उनके साथ पिकअप भान भी खड़ी थी जिसपर दो सड़क बोर्ड लदा हुआ था ।अंधेरे में बोर्ड उखाड़ते देख ग्रामीणों को शक हुआ।ग्रामीणों ने बोर्ड उखाड़ने से मना किया तो वे लोग भड़क गए तथा ग्रामीणों से ऊंची आवाज में बात करने लगे ।तब ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया ।पुलिस मौके पर पहुच पिकअप भान पर लदे बोर्ड चालक को जप्त कर थाना लाया गया ।पुलिस देख अन्य चार लोग फरार हो गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोर्ड की कीमत तरह हज्जर पांच सौ रुपये है ।जिसे रिपेयर के नाम पर उखाड़कर रंग पेंट कर पुनः ठेकेदारों द्वारा बेंच दिया जाता है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई है ।जबकि पिकअप तथा उसपर लदा दो बोर्ड पुलिस के कब्जे में है ।