समस्तीपुर:फाइनल में दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब ने की जीत दर्ज

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय स्थानीय आर.बी. कॉलेज के मैदान में आज बुधवार को एशिया कप 2018 का फाइनल मैच दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब एवं तेघड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। 35 ओवर के निर्धारित मैच में तेघड़ा ने टॉस जीतकर अपने सभी विकेटों के नुकसान पर 114 रनों का स्कोर बनाया।दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिलाष ने 4 विकेट गोपाल ने दो विकेट कुणाल मनी ने 1 विकेट और अमन ने दो विकेट लिया।जवाब में उतरी दलसिंहसराय की टीम ने 32 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर फाइनल मैच को 2 विकेट से जीत लिया।दलसिंहसराय टीम की ओर से अभिलाष ने 39, नितेश ने 13 और रवि ने 15 रनों नाबाद का योगदान दिया दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब के अभिलाष को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एवं फाइनल मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि छात्र संघ के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश के द्वारा प्रदान किया गया।मैच में प्रियवंत कुमार चौधरी, टाउन क्लब दलसिंहसराय के कप्तान नवाब नफीश सोहैल आदि उपस्थित थे।

टूर्नामेंट गौरव स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में खेला गया इसमें मुख्य रूप से उमेश, रविंद्र, गोलू, चंदन, विशाल आदि थे।